हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,तेहरान/ईरान के विदेश मंत्रालय ने दक्षिणी और पूर्वी ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमलों को युद्ध अपराध करार देते हुए कहा है कि इन हमलों के जिम्मेदार लोगों को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत दंडित किया जाना चाहिए।
मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका ने दक्षिणी प्रांतों के कुछ तटीय क्षेत्रों तथा पूर्वी प्रांतों में मशहद जाने वाली रेलवे लाइन पर स्थित दो पुलों को निशाना बनाया। बयान में कहा गया कि ये हमले संयुक्त राष्ट्र चार्टर और युद्धविराम संबंधी समझौते का स्पष्ट उल्लंघन हैं तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार युद्ध अपराध की श्रेणी में आता हैं।
विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए ईरान की क्षेत्रीय अखंडता, राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए ईरानी जनता के दृढ़ संकल्प को दोहराया।
बयान में पिछले 48 घंटों के दौरान हुए हमलों में दक्षिणी ईरान में नौसेना के कई जवानों तथा अन्य नागरिकों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया गया और देश की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा तथा हमलावरों को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि अमेरिका ने निराधार आरोपों के आधार पर पिछले 48 घंटों में ईरान के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों पर हमले किए, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) और युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हैं।
बयान के अंत में कहा गया कि इन हमलों के बावजूद ईरानी जनता ने शहीद रहबर-ए-इंक़िलाब की अंतिम यात्रा में ऐतिहासिक भागीदारी करके देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के अपने संकल्प को पुनः प्रदर्शित किया।
आपकी टिप्पणी